Chambal River Front Kota
राजस्थान सरकार द्वारा बनाये गए Chambal riverfront Kota की ख़ूबसूरती आप सभी ने सोशल मीडिया एवं न्यूज़ चैनल्स के माध्यम से आपको प्राप्त हुई है। जैसा की 12 सितम्बर 2023 को राजस्थान सरकार के माननीय मंत्रीगणों द्वारा chambal river front kota का भव्य उद्घाटन किया गया है। यह अद्भुत chambal riverfront हम सभी भारत वासियों के लिए पर्यटन की नई सौगात है। हम सभी मिलकर Kota नगरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होते हुए देखंगे।
हमने इस पेज में Chambal Riverfront kota के सभी घाट के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी है। Chambal River Front Kota में किसी भी प्रकार का नया अपडेट देने के लिए तत्पर रहेंगे।
Chambal riverfront kota के सभी घाटों की जानकारी प्राप्त करने के लिए पूर्ण पेज को पढ़ें। हमारी टीम आपको संपूर्ण जानकारी देने के लिए मेहनत करती रहेगी।
नयापुरा घाट
Chambal riverfront kota में नयापुरा गार्डन का निर्माण किया गया है। यहाँ पर ही riverfront के अंदर प्रवेश करने के लिए द्वार बनाये गए हैं यहाँ पर से पर्यटक प्रवेश करेंगे और वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है। जैसी ही आप अंदर प्रवेश करेंगे आपका स्वागत शानदार बावड़ी उद्यान के खूबसूरत नज़ारे करेंगे। बावड़ी की ख़ूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहाँ पर बोहोत ही प्यारा गार्डन बनाया गया है। यहाँ से आपको कोटा गढ़ की शानदार ऊँची दीवार भी देखने को मिलती है।
सिंह घाट
Chambal riverfront kota में सिंह घाट शान से हमारे राजस्थानी संस्कृति को दिखाते हुए बनाया गया है। यहाँ पर 9 बब्बर शेरों की शानदार और ऊँची प्रतिमाएं लगाई गयी हैं। इनका निर्माण बांसवाड़ा के बेहद खूबसूरत सफ़ेद संगमरमर से किया गया है। इन सभी बब्बर शेरों की ऊंचाई 15 फ़ीट रखी गयी है वही इनकी चौड़ाई 6 फ़ीट रखी गयी है। इन सभी शेरो की लम्बाई 11 फ़ीट है। जिससे ये बेहद ही शानदार लगते हैं।
सिंह घाट के बीच में ही शानदार राजस्थानी शैली के रानी महल का निर्माण किया गया है जो राजस्थानी परंपरा और किले निर्माण की तकनीक को दर्शाता है। रानी महल के यहाँ ही पर्यटकों के लिए फ़ूड कोर्ट का निर्माण किया गया है। जिससे की पर्यटक अपने मित्र एवं परिवार के साथ शानदार नज़ारे देखते हुए पेट पूजा कर सकते हैं।
उत्सव घाट
उत्सव घाट पर कदम रखते ही आपको शानदार एहसास होगा क्योंकि यहाँ पर लगे हुए कास्केड स्टार फाउंटेन को देखकर आपका मन मंत्रमुग्ध हो जायेगा। इस फाउंटेन में रंग बिरंगी ख़ूबसूरत लाइट्स लगाई गयी हैं जो शाम के समय और रात्रि में अपनी चमक से आपको हैरान कर देंगी। यहाँ पर ही नयी तकनीक से बड़े बैंक्वेट हॉल का भी निर्माण किया गया है। यहाँ पर ही राजस्थानी कला की कई छतरियां भी आपको देखने को मिलेगी।
हाड़ौती घाट
हाड़ौती घाट हाड़ौती की समृद्ध वास्तुशिल्प को अंकित किया गया है जिसमें बूंदी के तारागढ़ किले के मुख्य द्वार या गणेश पाल का निर्माण किया गया है साथ ही हाड़ा रानी और पन्नाधाय की आत्मकथा वाली मूर्तियां भी लगाई गई हैं इसके अलावा 84 खंभों की छतरी का भी निर्माण किया गया है गया है।